फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father raped his daughter

'तीन महीने से लगातार मेरा रेप कर रहे हैं पापा'

Wed, 18 Jun 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर Updated Wed, 18 Jun 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
father raped his daughter

रामनगर में कलियुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी का तीन माह तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सोमवार रात को भी जब उसने बेटी से बलात्कार का प्रयास किया तो सौतेली मां के साथ कोतवाली पहुंचकर उसने इस बारे में तहरीर दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

सौतेली मां के साथ पहुंची कोतवाली

father raped his daughter

क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय छात्रा अपनी सौतेली मां के साथ मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंची।

उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पिता पिछले तीन माह से उसके साथ लगातार बलात्कार कर रहा है।

सोमवार की रात भी उसने बलात्कार करने का प्रयास किया। वह बमुश्किल उसके चंगुल से छूटकर घर से भाग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

376 आईपीसी, पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

father raped his daughter

बताया कि उसकी पहली मां ने दूसरी शादी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 376 आईपीसी, पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, आरोपी पिता ने बेटी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

कहा कि उसकी स्कूल में पढ़ने वाले किसी लड़के से बातचीत होती थी। सोमवार रात उसने लड़के के साथ बात करने से मना किया और पुत्री की पिटाई कर दी थी। इस पर उसने पुलिस में शिकायत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed