फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   father and son cut child finger.

उपले टूटने पर दरिंदे बन गए बाप-बेटे, काट डाली मासूम की अंगुली

Wed, 26 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 26 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
father and son cut child finger.
Aryan - फोटो : AmarUjala

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भूरना गांव में बाप-बेटे ने मिलकर एक आठ साल के मासूम की छोटी अंगुली धारदार हथेली से काटकर अलग कर दी। मासूम का कसूर बस इतना था कि खेलते समय उससे गोबर के कुछ उपले टूट गए थे।

विज्ञापन


निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराने के बाद कटी अंगुली लेकर पिता थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के भूरना गांव निवासी रोहताश ने बुधवार का कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका आठ साल का बेटा आर्यन कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मासूम को जमकर पीटा फिर काट दी अंगुली

father and son cut child finger.
इसी बीच आर्यन से कुछ उपले टूट गए तो बाकी बच्चे भाग खड़े हुए जबकि आर्यन को रमेश (45) और उसके बेटे  शुभम (22) ने पकड़ लिया। पहले मासूम को जमकर पीटा फिर धारदार हथियार से उसकी अंगुली काट दी।

बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आर्यन का पिता रोहताश अपने बच्चे की कटी हुई अंगुली लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

इधर रोहताश के पुलिस में जाने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी घर से भाग गए हैं पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 

21 तारीख की है घटना

father and son cut child finger.
police - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मामला 21 अक्तूबर का है। दोनों पक्ष दलित हैं और एक ही गांव के हैं। पहले तो ग्राम स्तर पर इस मामले को हल करने का प्रयास किया गया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि ग्राम स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में रंजिश जैसी बात नहीं रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed