{"_id":"5946957c4f1c1bf5688b49ae","slug":"farmar-shot-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में काम कर रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
shot to farmar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को खेत में सिंचाई करने पहुंचे एक किसान को बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया। हालत गंभीर होने पर घायल किसान को रुड़की सिविल अस्पताल से दून अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मखियाली खुर्द निवासी जमशेद उर्फ कल्लू इल्यास शनिवार रात घर से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में सिंचाई करने गया हुआ था। जमशेद के भाई इरशाद ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे जमशेद के चिल्लाने के साथ गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
इसे सुनकर परिजन खेत की ओर दौड़ पड़े। वहां जाकर देखा तो जमशेद घायल अवस्था में कराह रहा था। उसे उठाकर देखा तो उसके कंधे के पास दो गोलियां लगी थी। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से जमशेद को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बदमाशों के संबंध में किसी से कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर, रुड़की सिविल अस्पताल से जमशेद को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।
मखियाली खुर्द गांव में आठ माह पहले एक बच्चे की हत्या हुई थी। इसमें जमशेद का नाम भी सामने आया था। फिलहाल जमशेद के खिलाफ विवेचना जारी है। इसी को देखते हुए गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
माना जा रहा है कि कहीं हत्या के मामले को लेकर तो घटना को अंजाम नहीं दिया गया। चर्चा यह भी है कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि बच्चे की हत्या के मामले में फैसला हो सके।