फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Family hostage robbery

दिवाली का सामान भी लूट ले गए बदमाश

Sat, 02 Nov 2013 11:30 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 02 Nov 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
Family hostage robbery

हथियारबंद बदमाशों ने दिवाली से पहले परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए। उत्तराखंड के डोईवाला में शुक्रवार देर रात बडावाला में एक घर पर धावा बोल हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए।

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में रातभर कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ितों के मुताबिक बदमाश कच्छे में थे। लूटपाट की घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन


हथियारों से लैस थे बदमाश
बडोंवाला में मूलरूप से भरमौर हिमाचल प्रदेश निवासी गणेश थापा का आवास है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात घर के बाहर आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। तभी किसी ने आवाज दी, पुलिस है। जैसे ही गणेश की पत्नी शीला ने दरवाजा खोलने पहुंची, तभी दरवाजा तोड़कर हथियारों से लैस बदमाश धड़धड़ाते हुए अंदर आ घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमती सामान भी लूटा
घर वाले जब तक कुछ समझते बदमाशों ने गणेश के पुत्र अशोक के हाथ पांव रस्सी से बांध दिए। उनकी पत्नी और पुत्रवधू मीना को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने करीब आधा घंटे जमकर लूटपाट की। बताया कि कीमती सामान लूटने के बाद बदमाशों ने परिजनों के ऊपर कंबल डाल दिया और जान  से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर रातभर सघन कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल कमलेश नंबूरी ने बताया कि घटना के समय गृहस्वामी गणेश थापा काम के सिलसिले में हिमाचल गए हुए थे। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

सूचना देने में हिम्मत जुटाई शीला ने
बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर, कीमती साड़ियां, कपड़े और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने धमकाते हुए घर में मौजूद परिवार के सदस्यों से मोबाइल छिन लिए, लेकिन हिम्मत जुटाकर शीला ने किसी तरह एक मोबाइल छिपा लिया और बदमाशों के जाते ही वारदात की सूचना निवर्तमान ग्राम प्रधान बडोंवाला डबल सिंह भंडारी को दी।

पहले भी हो चुकी गांव में डकैती
बडोंवाला गांव में पहले भी दो बार लूट की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। निवर्तमान प्रधान डबल सिंह भंडारी ने बताया कि बडोंवाला में 1994 में हुकम सिंह चौहान के घर में डकैती पड़ी और इसी रात बदमाश पड़ोस के ही गोविंद सिंह राणा के घर में भी घुसे। 1996 में गांव के सूरज सिंह राणा के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। वर्ष 2013 में ठेकेदार गणेश थापा के मकान में धावा बोलकर डकैती की।

गांव में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
बडोंवाला में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। गांव में एक ओर थानों वन रेंज का जंगल है और दूसरी ओर बडे़-बडे़ खेत हैं। यही सैकड़ों बीघा में एक बाग भी है, जो सीजन नहीं होने पर सुनसान रहता है। समीप  सौंग नदी का क्षेत्र है, जहां से किसी के भी भागने के कई रास्ते मौजूद हैं।


सुरक्षा के नाम पर जौलीग्रांट पुलिस चौकी है, लेकिन चौकी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। गिन-चुने पुलिस कर्मियों के जिम्मे हजारों की आबादी वाले गांव की सुरक्षा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गांव में रात को नियमित पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed