{"_id":"6bc97b82bba948510e81aa8cbf897ead","slug":"fakira-killed-by-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के साथ मिलकर बेटे ने की थी फकीरा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी के साथ मिलकर बेटे ने की थी फकीरा की हत्या
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jan 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर इलाके में 11 दिसंबर की रात हुई बुजुर्ग की हत्या उसके बेटे ने ही प्रॉपर्टी हथियाने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की हत्या में भाई और भाभी के खिलाफ साजिश रचने का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईजी गढ़वाल अमित सिन्हा ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार और एसएसपी केवल खुराना ने ढाई हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।
छोटे बेटे ने की हत्या
झरबा, सहसपुर में फकीरा (62) की घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। छानबीन में फकीरा के छोटे बेटे वादिर के हत्या में शामिल होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने वादिर को गिरफ्तार कर लिया। वादिर ने बताया कि घटना से दो दिन पहले उसके पिता फोन पर बहन से करीब 16 बीघा प्रॉपर्टी उसके बेटे के नाम करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने बहन को दूसरे दिन कचहरी भी बुलाया था। वादिर ने बड़े भाई जाकिर के घर जाकर उसे भी इसकी जानकारी दी थी। इस बीच उसने जाकिर और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची।
सोते वक्त की हत्या
वादिर 11-12 दिसंबर की रात घर गया। नींद की गोली खाने के बाद जैसे ही फकीरा सो गया वादिर ने पहले गला दबाया फिर पाटल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस को चकमा देने की कोशिश की
वादिर ने घटना को लूटपाट का रूप देने की भी कोशिश भी की। पुलिस को गुमराह करने के लिए वादिर घटना में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के शामिल होने को लेकर संदेह जता रहा था।
फकीरा के नाम 20 बीघा जमीन
मृतक फकीरा के पास 20 बीघा जमीन थी, जो उसी के नाम थी। इसी के चलते पुलिस का शक गहरा हो गया था कि फकीरा की हत्या संपत्ति के लिए ही हुई है।