फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake news of bhoora arresting.

भूरा की गिरफ्तारी के शोर से पुलिस परेशान

Wed, 31 Dec 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Dec 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
fake news of bhoora arresting.

अमित उर्फ भूरा की गिरफ्तारी के शोर ने मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस की नाक में दम कर दिया। दिन भर पुलिस ना-ना करती रही।

विज्ञापन


अफवाह को नकारती रही तीन राज्यों की पुलिस
एक टीवी चैनल ने तो इसे ब्रेकिंग न्यूज के रूप में चला दिया। व्हाट्स एप और एसएमएस के जरिए संदेशों का दौर चल पड़ा। आपरेशन भूरा में जुटी तीन राज्यों की पुलिस इस खबर को नकारती रहीं।

उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली पुलिस दस लाख के इनामी भूरा की तलाश में दिन रात एक किए हुए है। वैसे तो सोमवार से ही भूरा की गिरफ्तारी को लेकर संदेशों का दौर चल रहा है, लेकिन मंगलवार को तो दिन भर हल्ला मचता रहा। हालांकि, सच क्या है यह खुलासा देर रात तक नहीं हो पाया।

उत्तराखंड पुलिस दिल्ली और यूपी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही हैं। ऐसे में सबसे पहले भूरा की गिरफ्तारी का पता उन्हें ही लगता। गुडवर्क को छिपाने का कोई सवाल नहीं उठता है। पुलिस कार्रवाई चल रही है, कब कामयाबी मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
- संजय गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल रेंज

भूरा की गिरफ्तारी की खबर अफवाह के अलावा कुछ नहीं है। कार्रवाई में किसी तरह की कमी नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी।
- उमेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, यूपी

बिना साक्ष्यों के भूरा की गिरफ्तारी का शोर मच रहा है। तीन प्रदेशों की पुलिस आपरेशन भूरा में शामिल है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को छिपाया नहीं जा सकता। मैं खुद हर घंटे की कार्रवाई की जानकारी ले रहा हूं। कोई जानकारी मिलेगी तो तुरंत बता दी जाएगी।
- बीएस सिद्धू, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed