{"_id":"56e02ad04f1c1b633d8b4625","slug":"fake-id-made-to-student-facebook-profile-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से चुराई फोटो चुराकर बनाई फर्जी ID, पुलिस तलाश में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक से चुराई फोटो चुराकर बनाई फर्जी ID, पुलिस तलाश में
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 09 Mar 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे ने फेसबुक से एक छात्रा की फोटो चुराकर अलग-अलग नाम से तीन फर्जी आईडी बना डाली। परेशान छात्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की।
विज्ञापन
शुरूआती पड़ताल में पता चला है कि छात्रा की प्रोफाइल फोटो चुराकर उसके नाम से कोई लड़का फर्जी आईडी चला रहा है। निगम क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती शहर के एक कॉलेज में बीए की स्टूडेंट है।
विज्ञापन
इसका फेसबुक पर अपना एकाउंट है। किसी सिरफिरे ने छात्रा की वॉल से उसकी फोटो चुराई और अलग-अलग नाम से तीन आईडी बनाकर प्रोफाइल पर छात्रा की फोटो लगा दी।
छात्रा के साथ फेसबुक पर जुड़े दोस्तों ने उसकी फोटो अलग-अलग आईडी पर देख छात्रा को इसकी जानकारी दी। छात्रा ने फेसबुक चेक किया तो बात सही निकली।
उसके बाद छात्रा ने देहरादून पहुंच साइबर सेल में शिकायत की। लेकिन सेल अधिकारियों ने इसकी प्राथमिक सूचना स्थानीय कोतवाली में देने को कहा।
बुधवार को छात्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट बनाकर साइबर सेल को भेजी जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन