फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake currency found in rishikesh.

गौर से देखिए, कहीं आपका नोट नकली तो नहीं!

Sat, 11 Oct 2014 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Oct 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
fake currency found in rishikesh.

यदि आप किसी से पैसों का लेनदेन कर रहे हैं तो सतर्कता बरतें। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में जाली नोट चलन में हैं। इसकी तस्दीक एसबीआई शाखा में जमा छह हजार एक सौ रुपये के नकली नोट से हुई है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय जाली मुद्रा के परिचालन का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बैंक में मिले नकली रूपए
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर के सहप्रबंधक राधा माधव द्विवेदी ने दी तहरीर में बताया कि एसबीआई शाखा द्वारा भेजी गई भारतीय मुद्रा की पड़ताल की गई, जिसमें एक हजार के छह और सौ रुपये का एक नोट नकली मिला। बताया कि पिछले दिनों संबंधित बैंक की शाखा में जमा हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर एसबीआई शाखा के अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ भादंसं की धारा 498 (एबीसीडीई) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से आए नकली नोट
तीर्थनगरी की एसबीआई शाखा में नकली नोट किसने जमा कराए और कहां से आए यह सवाल तो है ही। इससे बड़ा सवाल यह कि रुपये जमा करते समय संबंधित बैंक कर्मी ने नोट की जांच क्यों नहीं की।


जानकारों का कहना है कि नकली नोट का मामला एसबीआई में ही क्यों उजागर होता है। अन्य सार्वजनिक और प्राइवेट बैंक भी तो हैं, क्या वहां नकली नोट का मामला पकड़ में नहीं आता। या फिर मामले को दबा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed