{"_id":"693d64723b50bf23a707a35ba5dfdae6","slug":"fake-currency-found-from-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हुई महिला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Nov 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के सहसपुर में एक महिला को 90 हजार नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सहसपुर से किया गिरफ्तार
अरोपी महिला का नाम शीला है और वह हनुमान नगर, मौहल्ला जगतपुर, थाना कनखल हरिद्वार की रहने वाली है। शनिवार को उक्त महिला को पुलिस ने सहसपुर में एक होटल के सामने से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नोटों को 45 हजार में बेचने के लिए देहरादून ला रही थी। उसने बताया कि वह इससे पहले हरिद्वार और मुजफ्फरनगर में भी नकली नोटों की सप्लाई की है। लेकिन इस काम के लिए वह पहली बार देहरादून आई है।
विज्ञापन
अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देहरादून में इस मामले से जुड़े नेटवर्क भी खंगाले जा रहे हैं।