{"_id":"e77138eadb7543c8e3caa284dc7a23ed","slug":"excise-officer-accused-of-bribe-send-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड खत्म, जेल भेजे गए घूस के आरोपी अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड खत्म, जेल भेजे गए घूस के आरोपी अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डीजी सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बुधवार को पांच दिन की रिमांड खत्म हो गई। सीबीआई ने सभी आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
सर्विस टैक्स के छापे के निस्तारण के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के चारों आरोपियों असिस्टेंट डायरेक्टर एके मिश्रा, सीनियर इंटेलीजेंस अफसर सतेंद्र सिंह, इंटेलीजेंस अफसर विवेक कुमार पांडे और इंटेलीजेंस अफसर अवनीश कुमार गुप्ता को सीबीआई ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
सीबीआई के हाथ लगे सुराग
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक पांच दिन की रिमांड के दौरान उनके हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। इस बीच आरोपियों के आवाज के भी नमूने लिए गए, जिसकी जांच कराई जाएगी कि पूर्व में सीबीआई के हाथ जो वाइस रिकाडिंग लगी है वह आरोपियों की है या नहीं।
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीबीआई के डिप्टी एसपी आईएमएस नेगी, इंस्पेक्टर तेज प्रकाश देवरानी, अनिल चंदोला, आरपी शर्मा, एसएस मयाल शामिल थे।
एक अन्य अधिकारी की भूमिका संदिग्ध
प्रकरण में एक्साइज इंटेलीजेंस के एक अन्य अधिकारी की गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों की माने तो इस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। जो गिरफ्तारी पर रोक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुका है। सीबीआई जल्द ही इस अधिकारी से पूछताछ करेगी।