फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex block pramukh arrested in molestation case.

किशोरी से छेड़छाड़ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, पत्नी फरार

Wed, 14 Jan 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 14 Jan 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
ex block pramukh arrested in molestation case.

नेपाली मूल की एक किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पौड़ी जिले के जयहरीखाल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण खंतवाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को सीजेएम न्यायालय पौड़ी में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में पूर्व प्रमुख की पत्नी भी नामजद है लेकिन वह घर से फरार है।
विज्ञापन


सतपुली के थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि सोमवार को एक किशोरी ने पूर्व प्रमुख अरुण खंतवाल के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई की साइकिल पूर्व प्रमुख के बेटे ने तोड़ दी थी। रविवार को इसकी शिकायत करने वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोप

ex block pramukh arrested in molestation case.

पूर्व प्रमुख की पत्नी ज्योति ने किशोरी को बुराभला कहते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इतने में पूर्व प्रमुख भी मौके पर आ गया। आरोप है उसने किशोरी को अंदर कमरे में ले जाकर मारपीट और छेड़छाड़ भी की।

किशोरी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पूर्व प्रमुख और उसकी पत्नी के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार शाम को पूर्व प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी पत्नी फरार हो गई।

एक और महिला ने भी दी तहरीर
सतपुली नगर निवासी गीता रावत ने भी पूर्व प्रमुख अरुण खंतवाल पर उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व प्रमुख की ओर से भी महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed