देहरादूनः CCTV में कैद हुए 8 संदिग्ध, देखिए वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने देहरादून में एक संदिग्ध के घुसे होने की जानकारी दी है। एक संदिग्ध की फोटो के साथ अब पुलिस द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो आठ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
25 जनवरी की रात दिखाई दिए गए इन संदिग्धों के बारे में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। डीजीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि आठ लोगों के समूह में से एक संदिग्ध राजधानी देहरादून में घुस आया है।
माना जा रहा है कि यह दून में वारदात करने आया है। डीजीपी ने इस संदिग्ध का फोटो जारी कर लोगों से मदद मांगी है। डीजीपी ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।
गौरतलब है कि रुड़की के लंढौरा क्षेत्र से आतंकी साजिश में चार युवकों के पकड़े जाने के बाद प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। इसके चलते पुलिस ने शहर के अंदर सीसीटीवी में संदिग्ध स्थिति में कुछ लोगों के देखे जाने पर देर रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
संदिग्धों का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
बताया जा रहा है कि देर रात एक स्थानीय निवासी ने कुछ लोगों की गतिविधि संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पहले पुलिस ने इनमें से एक संदिग्ध की फोटो जारी की थी, लेकिन अब पुलिस द्वारा इन संदिग्धों का वीडियो भी जारी किया गया है।
वीडियो देखें...
राजधानी में संदिग्ध लोगों को घूमते होने की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई। रात में ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक संदिग्ध का चेहरा सामने आया।
फुटेज से मिली फोटो के आधार पर पुलिस की टीमें देर रात से ही संदिग्ध की तलाश कर रही हैं। शहर से निकलने के सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। जगह-जगह पुलिस की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।
वहीं डीजीपी बीएस सिद्धू ने संदिग्ध का फोटो जारी कर संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की है।