नशे में धुत युवक ने दस साल के लड़के का किया यौन शोषण, बच्चे ने खुद थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत युवक ने एक दस साल के लड़के को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्चा चिल्लाता रहा, लेकिन युवक ने उसकी एक न सुनी। आपबीती पढ़कर आप भी सहम जाएंगे
पिरानकलियर में दस वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़ित शिकायत करने खुद अकेले थाने पहुंचा और एक दुकान संचालक के भाई के खिलाफ तहरीर दी।
मंगलवार को एक नाबालिग पिरान कलियर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका पिता किसी मामले में जेल में है। ऐसे में उसके परिवार के सामने रोजीरोटी का संकट है। करीब एक माह पहले उसकी मां उसे मुजफ्फरनगर से पिरान कलियर में काम करने के लिए छोड़ गई थी।
दरगाह के पास हुआ हादसा
उसके बाद से वह कलियर की एक चिकन की दुकान पर काम कर रहा है। दिन में वह दुकान पर काम करता है और रात दरगाह क्षेत्र में काटता है। सोमवार रात वह दरगाह क्षेत्र के टीन शेड में सो रहा था। इस दौरान चिकन दुकान संचालक का भाई नशे में उसके पास पहुंचा।
आरोप है कि वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने इसका विरोध किया किया, लेकिन उसकी एक नहीं चली और आरोपी ने उसके साथ कुकर्म कर डाला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि नाबालिग से कुकर्म की बात सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।