{"_id":"467d9b7336f3c9acb081dbfff68ba25b","slug":"drunk-students-did-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत छात्र ने की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत छात्र ने की शर्मनाक हरकत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Sep 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शराब के नशे में धुत एक छात्र ने शर्मनाक हरकत कर डाली।
विज्ञापन
बीटेक का यह छात्र अपने पुराने मकान मालिक के घर में घुस गया। उसने उनकी नाबालिग बेटी से दुर्व्यवहार की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। परिजनों ने मामले में तहरीर दी है।
पढ़ें, बेटे ने बाप के सिर पर घन से किया वार, हुई मौत
विज्ञापन
छात्रा अपने स्कूल में 12वीं की टापर रही है। तीन माह पूर्व बीटेक का एक छात्र रायपुर क्षेत्र में किराये पर रहता था। मकान मालिक ने उससे कमरा खाली करवा लिया था।
विज्ञापन
आरोप था कि वह मकान मालिक की नाबालिग बेटी से दुर्व्यवहार करता था। शनिवार दोपहर छात्र शराब पीकर फिर से घर में घुस गया और छात्रा के साथ बदतमीजी करने लगा।
पढ़ें, एफआरआई में मिली छात्रा की लाश्ा
छात्रा के शोर मचाने पर परिजन उसके कमरे में आ गए। इस पर युवक भाग गया। रविवार को परिजनों ने रायपुर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें