फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk boys beaten youth in holi

हरिद्वारः रंग लगाने से मना करने पर युवक को कर दिया लहूलुहान

Tue, 14 Mar 2017 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Mar 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
drunk boys beaten youth in holi
Fight

ह‌रिद्वार में रंग लगाने से मना करने पर कुछ युवकों ने शराब के नशे में एक युवक की धुनाई कर डाली।

विज्ञापन


यहां कुछ शराबियों ने गुसाई गली निवासी एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। विरोध करने पर शराबियों ने युवक के सिर पर कांच की बोतल मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।

युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे गुसाई गली निवासी हरीमोहन स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गली चौक पहुंचा तो नशे की धुन में डीजे पर नाच रहे नितिन व उसके अन्य साथियों ने हरीमोहन को रंग लगाने के लिए रोका।


हरिमोहन ने नहाने की बात कहकर रंग लगाने से मना किया। इस पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ी की युवकों ने हरि मोहन लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन


स्‍थानीय लोगों द्वारा घायल हरिमोहन को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed