{"_id":"4e139915969710e57e567ffb130373b1","slug":"drug-addicted-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने शराब पीने से रोका तो दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने शराब पीने से रोका तो दे दी जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Jan 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में घर वालों से लड़ाई के बाद पिता की डांट से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन
नशे में लौटा घर
पुलिस के मुताबिक बालावाला के रहने वाले वीर सिंह का बेटा अनुज तीर्थवाल (28) अक्सर देर रात घर लौटता था। वह कोई काम-काज नहीं करता था। शुक्रवार रात इसी बात पर उसके पिता ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन
नाराज अनुज नशे में धुत्त होकर घरवालों से झगड़ने के बाद कमरे में चला गया। सुबह आवाज देने पर जवाब न मिलने पर घरवालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अनुज अंदर पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना रायपुर पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक अनुज शराब और दूसरे नशों का आदी था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। अनुज का एक भाई फौज में है।