फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drug addict doctor son become thief

पकड़ा गया चोर निकला डॉक्टर का बेटा

Sat, 21 Dec 2013 03:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Dec 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
drug addict doctor son become thief

राजधानी में नशे की लत ने महिला डाक्टर के बेटे को चोर बना दिया। एक घर में चोरी के बाद फरार होने की कोशिश में पुलिस ने उसे दबोच लिया। उससे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


मूलत: पौड़ी निवासी अमित शर्मा राजपुर रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में काम करते हैं। उनकी पत्नी ममता भी वहीं जॉब करती हैं। अमित का मकान रायपुर स्थित जैन प्लाट में है।
विज्ञापन


पढ़ें, महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दंपति काम पर गया था। दोपहर करीब ढाई बजे गगनदीप सैनी उर्फ गोल्डी (21) घर की छत से टिन का दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गया। उसने अलमारी में रखे मोबाइल, गुल्लक और लैपटाप उठाए और बाहर निकल गया।


कार लेकर पहुंचा चोरी करने
गोल्डी चोरी का सामान ले जाने के लिए कार में आया था। वह बाहर पहुंचा, लेकिन कार की चाबी भीतर ही भूल आया था। चाबी लेने के बाद वह फिर लौटा, तब तक आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। गोल्डी कार में भागा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने लोगों की मदद से आजाद कालोनी के पास उसे दबोच लिया।

पढ़ें, फिर सीमा लांघ गए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत

पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे का खर्चा पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी। गोल्डी की मां डाक्टर हैं और उसका परिवार अस्पताल की कालोनी में रहता है। गोल्डी ने बताया कि 12वीं में दो बार फेल होने के बाद उसने इस बार प्राइवेट फार्म भरा है।

पुलिस को इनाम
एसएसपी केवल खुराना ने त्वरित कार्रवाई पर रायपुर थाने के सिपाही दीपक, संदीप और गजेंद्र को पांच-पांच सौ रुपये इनाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed