{"_id":"c903b3d659d331a79101805869924e35","slug":"driver-dead-body-recovered-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक का नग्न शव मिलने से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक का नग्न शव मिलने से सनसनी
अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 01 Nov 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में ट्रक ड्राइवर का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।युवक की जेब से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने मौके पर छानबीन की। इस दौरान उसकी जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इस आधार पर उसकी पहचान राजकुमार निवासी राधना, थाना किठौर मेरठ के रूप में हुई। उसकी जेब से एमडी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कागजात बरामद हुए हैं, जिससे माना जा रहा है कि वह ट्रक चालक था।
विज्ञापन
परिजनों को दी जानकारी
गंगनहर कोतवाली प्रभारी भदौरिया ने बताया कि किठौर पुलिस के माध्यम से राजकुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
लोगों में दहशत
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।