फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon police arrested three people including hospital director Rajiv wife 

किडनी कांड: अस्पताल संचालक राजीव की पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, खोले कई राज

Sun, 17 Sep 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Sep 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Doon police arrested three people including hospital director Rajiv wife 

किडनी कांड में रविवार को तीन और गिरफ्तारी हो र्गईं। इनमें गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल संचालक राजीव चौधरी की पत्नी अनुपमा, डॉ.अमित का साथी जगदीश और मेडिकल स्टोर संचालक अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन


तीसरे पहर इन तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। स्टोर संचालक शर्मा पर राजीव को भागने के लिए अपनी कार देने का आरोप है। उधर फरार प्रॉप्रर्टी डीलर अशोक जोगी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सरगना डॉ.अमित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस सोमवार को अदालत में प्रार्थना पत्र देगी।
विज्ञापन


देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर लालतप्पड़ में गंगोत्री चैरिटेबिल ट्रस्ट की आड़ में किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट के धंधे में शामिल रहे लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपमा के एकाउंट से ही होता था भुगतान

Doon police arrested three people including hospital director Rajiv wife 

एसआईटी प्रभारी और एसपी देहात सरिता डोबाल ने रविवार को बताया कि पुलिस ने अस्पताल संचालक राजीव चौधरी की पत्नी अनुपमा चौधरी, अस्पताल परिसर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले अभिषेक शर्मा निवासी कनखल और जगदीश भाई निवासी सूरत को गिरफ्तार किया है।

अनुपमा पति के साथ अस्पताल का संचालन करती थी। सर्जरी केे लिए खरीदी जाने वाली दवाओं का भुगतान उसके बैंक खाते से ही होता था। दूसरे आरोपी अभिषेक शर्मा ने उस रात राजीव को भगाने में न केवल मदद की, बल्कि अपनी कार भी उपलब्ध कराई।

जगदीश भाई डॉ.अमित का बेहद करीबी है। वह भी सूरत से कई मरीजों को लेकर आया था। उन्होंने बताया कि राजीव के साथी प्रॉपर्टी डीलर अशोक जोगी की तलाश जारी है। एसपी डोबाल ने बताया कि मुख्य आरोपी डॉ.अमित को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

फंसाया गया, मदद करो

Doon police arrested three people including hospital director Rajiv wife 

​डॉ.अमित से केस से जुड़े दस्तावेजों की बरामदगी होनी है। बता दें कि दून पुलिस ने दो दिन पहले सरगना डॉ.अमित और उसके भाई जीवन और नर्स सरला को पंचकूला से दबोचा था। जिनके पास से करीब 33 लाख 71 हजार रुपये की बरामदगी हुई थी। किडनी कांड में अब तक पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि इतनी ही संख्या में लोग फरार हैं।

पुलिस हिरासत में पेशी के दौरान राजीव चौधरी की पत्नी अनुपमा चौधरी ने खुद को बेकसूर बताया। उसका कहना था कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। इस मामले से उसका कुछ लेना-देना नहीं है। उसे मदद की जरूरत है। हालांकि अन्य दोनों आरोपियों ने अपना मुंह तक नहीं खोला।

किडनी सौदागर डॉ.अमित और जीवन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब डॉ.अमित के फरार बेटे डॉ.अक्षय राउत और अस्पताल संचालक राजीव चौधरी की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस ने उनकी तलाश में कई टीमाें को लगाया है, जो लगातार इधर-उधर दबिश दे रही हैं। इसके अलावा नेपाल के चिकित्सक डॉ.संजय और संतोष को यहां लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed