फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dog brutally killed, FIR registered.

बर्बरता: घर से खींचकर कुत्ते को दी दर्दनाक मौत

Tue, 23 Feb 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
dog brutally killed, FIR registered.

कुत्ते की हत्या, वो भी सिर्फ इसलिए कि वो सूअर पर भौंक रहा था। मौत भी ऐसी की अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। ऐसी वारदात को बर्बर, बेरहम और शर्मनाक नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए। आप ही फैसला कीजिए।

विज्ञापन


हालांकि बिंदाल चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुत्ते के मालिक की शिकायत पर पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर पशु प्रेमियों ने आरोपियों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं होने पर संघर्ष का एलान किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रुड़की में 2013 और बरेली में 20 मई 2015 को भी ऐसी घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की थी। वहीं पशु प्रेमी संगठनों ने मामले को सोशल मीडिया के जरिए उठाया है और मेनका गांधी तक बात पहुंचाने की भी तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रकाशनगर निकट यमुना कॉलोनी (बिंदाल पुल के दक्षिण इलाके में) में पूर्व प्रधान चंद्र मोहन काला का सूअरों का बाड़ा है।

घरवालों के सामने पोल से बांधकर मार डाला

dog brutally killed, FIR registered.

आरोप है कि पिछले दिनों उनके सूअर कॉलोनी में घूम रहे थे। इसी बीच मदन सिंह के पालतू कुत्ते अक्की ने सूअरों पर भौंक दिया।

मदन सिंह की बेटी सुनीता ने बताया कि इससे नाराज पूर्व प्रधान अपने दो साथियों के साथ आया और घर के भीतर जबरन घुसकर घरवालों से मारपीट की और कुत्ते को जबरन बाहर खींच ले गए। बिजली के पोल में उसे बांधा और बेलचे, लाठी और रॉड से पीटकर मार डाला।

मदन सिंह ने बताया कि बच्चे रोते रहे पर पूर्व प्रधान ने उनकी एक नहीं सुनी और शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पूर्व प्रधान की दहशत से सभी चुप थे।

जानकारी पर भड़के पशुप्रेमी संगठन, दर्ज कराया मुकदमा

dog brutally killed, FIR registered.

मामले की जानकारी जब सोसायटी ऑफ प्रीवेंशन ऑफ क्रूएलटी अगेंस्ट एनिमल्स के अक्षय मेहता, विपुल अग्रवाल, देहरादून एनिमल लवर्स संगठन के रिया झिंकवान, आशीषदास, पीपल्स फॉर एनिमल्स के गौरी मौलिखी और उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड की सदस्य पूनम सिंह सोबती को पता चला तो उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बिंदाल चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने अक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पशु प्रेमी संगठन जल्द ही इस मामले को लेकर जिलाधीश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed