फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute between landlord and tenant

'कमरा खाली करने को कहा तो रेप में फंसा दूंगी'

Mon, 15 Sep 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
dispute between landlord and tenant

देहरादून के अनुपम विहार में शनिवार को कमरा खाली कराने को लेकर जमकर ड्रामा हुआ। रेप के झूठे केस में मकान मालिक दो भाइयों को फंसाने का आरोप लगाने वाली किराएदार पर हमला बोलते हुए लोगों ने साजोसामान बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन


महिला पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए लोगों ने मारपीट की कोशिश की। खुद को बचाकर महिला कार में बैठ गई तो उसमें भी तोड़फोड़ की गई। मौके पर आई पुलिस ने महिला को बचाकर थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अनुपम विहार में दो भाइयों (दोनों की उम्र 18 से 20 साल) का घर है। कुछ साल पहले ही उनके अभिभावकों की मौत हुई है। तब से दोनों आजीविका के लिए पढ़ाई छोड़ नौकरी कर रहे हैं। चार महीने पहले एक अविवाहित महिला ने घर के एक पोर्शन को किराए पर ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की गतिविधियां संदिग्ध

dispute between landlord and tenant

वह अविवाहित महिला उसमें ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की गतिविधि संदिग्ध लगी तो भाइयों ने उसे मकान खाली करने को कहा। आरोप है कि इस पर महिला ने उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने की नसीहत दी।

दोनों भाई डर गए और कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। मगर बात हद से गुजरने लगी तो दोनों ने पड़ोस की एक आंटी को आपबीती सुनाई। इसके बाद शनिवार को पूरे पड़ोस के लोग महिला के कमरे में घुस गए और महिला का सामान निकाल फेंका।

इस दौरान महिला के साथ एक युवक भी था, जो उसे मंगेतर बता रहा था। यह देख लोगों ने महिला से मारपीट की कोशिश की।

महिला को थाने ले आई पुलिस

dispute between landlord and tenant

खुद को बचाने के लिए महिला कार में बैठ गई तो कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतने में किसी की सूचना पर पटेलनगर पुलिस आ गई।

लोगों को शांत करवाकर पुलिस महिला को साथ थाने ले आई। एसएसआई नत्थीराम उनियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा के चलते पुलिस महिला को थाने ले आई।

पूरा मोहल्ला है भाइयों का अभिभावक
देहरादून। लोगों ने महिला का सामान घर से फेंकना शुरू किया तो अंदर शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेज पड़े मिले। यह देख महिलाओं का गुस्सा फट पड़ा और उन्होंने महिला को कार से खींचकर पीटने की कोशिश की। लोगों के मुताबिक जब से दोनों भाइयों के मम्मी-पापा की मौत हुई है, तब से पूरा मोहल्ला उनका अभिभावक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed