{"_id":"d88c9651a5f113fc46e132b5a5c90ed1","slug":"dehradun-shalu-murder-case-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृशंस शालू हत्याकांड में दर्ज हुए कईयों के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नृशंस शालू हत्याकांड में दर्ज हुए कईयों के बयान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हुए निर्मम शालू अरोड़ा हत्याकांड में पुलिस ने वादी और कई अन्य के बयान दर्ज किए। घटनास्थल और हत्यारोपियों की निशानदेही पर मिले सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
हत्या में प्रयुक्त तमंचे पर खून के निशान मिलने की आशंका है। इन्हीं कड़ियों को जोड़कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पाम सिटी में शनिवार रात इंटर की छात्रा शालू अरोड़ा की नृशंस हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन पुलिस के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन
पुलिस को मुख्य आरोपी रवि राजपूत का स्कार्फ, दरवाजे का हैंडल खोलने में प्रयुक्त पेंचकस, हत्या के दौरान सिर पर मारा गया तमंचा आदि सामान मिला है। विवेचक ने केस से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधा दर्जन लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
होटल से दस्तावेज कब्जे में लिए
पुलिस ने मंगलवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में पहुंचकर आईडी और कुछ कागजात कब्जे में लिए। शालू की हत्या का आरोपी रवि राजपूत दो साथियों के साथ 19 जून को इस होटल में ठहरा था। रवि ने अपनी आईडी जमा कराने के साथ दोनों साथियों के नाम पते नोट कराए थे। पुलिस ने कागजात कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना के दिन की दो कॉल
मुख्य आरोपी रवि राजपूत ने कत्ल वाली रात दो बार मोबाइल से शालू से बातचीत की थी। पहली बातचीत शनिवार साढ़े सात बजे की है, जबकि दूसरी बार बात डेढ़ बजे के करीब पाम सिटी में घर के बाहर आने पर हुई है। करीब 20 दिन की कॉल डिटेल में एक-दुक्का कॉल सामने आई हैं।
मकान मालिक पर 10 हजार का जुर्माना
पाम सिटी के शालू हत्याकांड में पड़ोसी रवि राजपूत की संलिप्तता उजागर होने के बाद पुलिस ने सत्यापन न कराने पर मकान मालिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माने लगाया है। उधर, दिन भर चलाए गए अभियान में 55 किराएदारों की आईडी लेने के साथ उनका डाटा तैयार किया गया। अब संबंधित थानों से उनके बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
पाम सिटी के प्रापर्टी डीलर केके अरोड़ा की बेटी शालू अरोड़ा की हत्या शनिवार रात को पड़ोस में रहने वाले रवि राजपूत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। रवि यहां पर अपने ममेरे भाई ऋषिपाल के साथ रहता था। हत्या के बाद रवि का नाम सामने आया तो कोई उसके बारे में ठोस जानकारी नहीं दे सका।
एसपी सिटी ने सोमवार को मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसआई नत्थी लाल उनियाल ने मंगलवार को विदेश में रहने वाले मकान मालिक शैलेंद्र नैथानी के ससुर और केयर टेकर नारदानंद बलूनी पर जुर्माना करते हुए चालान रिपोर्ट कोर्ट को भेजी है।
उधर, दारोगा मनोज नैनवाल की अगुवाई में पाम सिटी में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। शाम तक 55 किराएदारों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।