फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun police suffers from alcoholic people

देहरादून पुलिस पर भारी पड़ रहे शराबी 

Mon, 12 Sep 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Sep 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
Dehradun police suffers from alcoholic people
- फोटो : डेमो फोटो

प्रेमनगर में नशे में धुत्त शराबी को हंगामा करने से मना करने पर दो शराबी पुलिस से भिड़ गए और सिपाही से हाथापाई करते हुए उसकी रायफल छीनने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


शनिवार रात की शराबी हावी होने लगे तो सिपाही को बचाव में हवा में गोली दागनी पड़ी। बाद में पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया। हालांकि एसओ शंकर सिंह बिष्ट रायफल छीनने की बात नहीं मानी पर उन्होंने यह माना कि सिपाही ने बचाव में हवाई फायरिंग की थी। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस इस मामले को हल्के में क्यों ले रही है। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर एसएसपी ने जांच सीओ सीटी को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रेमनगर में मंदिर चौक के पास शनिवार रात करीब एक बजे तीन लोग शराब पीकर उत्पात कर रहे थे। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीनों शराबी आपस में लड़ पड़े। मारपीट के बीच क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस के सिपाही नवीन और होमगार्ड संत बहादुर मौके पर पहुंचे। दोनों ने शराब के नशे में धुत युवकों के बीच बीच-बचाव करते हुए उन्हें घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बता हंगामा कर रहे युवकों को बुरी लग गई और वे आपस की लड़ाई भूल कर सिपाही से उलझ गए। होमगार्ड से धक्का-मुक्की की और रायफल छीनने की कोशिश की गई। सिपाही ने बचाव में फायरिंग कर तब जाकर शराबियों में भगदड़ मच गई। एक शराबी तो भाग गया, लेकिन दो को मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई और शांति भंग में उनका चालान कर दिया गया।


सीओ सिटी करेंगे जांच
प्रेमनगर में हुई घटना में फायर किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच सीओ सिटी मनोज कत्याल को सौंपी गई है, क्योंकि यह बेहद गंभीर प्रवृत्ति की घटना है। यह तो साफ है कि तीनों युवक नशे में धुत्त होने के साथ आपस में लड़ रहे थे। 
- डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed