{"_id":"576bf0bf4f1c1bb576b47eff","slug":"dehradun-police-arrest-vehicle-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में लेता था दान और रात में चोरी का काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में लेता था दान और रात में चोरी का काम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
देहरादून में लक्खीबाग पुलिस ने दिन में दान मांगने और शाम को वाहन चुराने वाले शातिर चोर को दबोचा है।
विज्ञापन
उसकी निशानदेही पर चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं, जो देहरादून और सहारनपुर से चुराए गए थे। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि लक्खीबाग चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिव कुमार निवासी रसूलपुर, बहराइच (हाल नई बस्ती रेसकोर्स) को चोरी के वाहन के साथ पकड़ा।
उप निरीक्षक राकेश शाह के नेतृत्व में टीम ने पूछताछ की तो आरोपी ने वाहन चोरी की कई घटनाएं स्वीकारी। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के तीन स्कूटर और दो बाइकें बरामद र्हुइं। ये वाहन राजपुर रोड, कांवली रोड, रेलवे स्टेशन, पटेल नगर और सहारनपुर से चुराए गए थे।
विज्ञापन
इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर वाहन मालिकों का पता लगाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी शिव कुमार दिन में दान मांगने और शाम को वाहन चोरी का काम करता था। आरोपी को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal