फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of young boy and girl

हरिद्वारः युवक-युवती की मौत के बाद तनाव, पुलिस तैनात

Mon, 14 Jul 2014 11:23 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 14 Jul 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
death of young boy and girl

हरिद्वार के शिकारपुर गांव में बीती रात युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मारकर जान देने की घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। देर शाम शवों का पोस्टमार्टम कराकर कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


बीती रात शिकारपुर गांव निवासी पेशे से सिक्योरिटी गार्ड अनमोल ने पड़ोस में रहने वाले होमगार्ड के जवान सनोज कुमार की बेटी शीतल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अपने आपको भी गोली मार आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


देर रात एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों से पूछताछ की थी। इस दौरान लड़की के पिता सनोज कुमार ने एसएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। अपने परिवार की सुरक्षा को भी खतरा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के के प‌िता ने लगाया हत्या का आरोप

death of young boy and girl

वहीं लड़के के पिता इसम सिंह का आरोप था कि उसके लड़के को साजिशन घर बुलाकर उसकी हत्या की गई है। एसएसपी ने दोनों पक्षों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

रविवार को इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। घटना को जहां प्रेमप्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं दोनों के परिजन पुलिस के सामने इस तरह की बातें संज्ञान होने से इनकार करते रहे। रविवार को दोनों ही पक्षों के रिश्तेदार उनके घर मातम जताने पहुंचे।

इस दौरान टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क दिखाई दी। गांव में पुलिसबल के साथ ही इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों की भी तैनाती कर दी गई है। सीओ जीबी पांडे ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।देररात शवों का पोस्टमार्टम  किया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गायब तमंचा बना पहेली

death of young boy and girl

युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली तो फिर तमंचा कहां गया। यह सवाल अभी तक पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। जिस कमरे में दोनों की मौत हुई पुलिस को वहां से कोई तमंचा नहीं मिला।

पूछताछ के दौरान मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि घटना के तुरंत बाद लड़के की बहन उनके घर में घुसी थी और तमंचा उठाकर ले गई जबकि दूसरा पक्ष इस बारे में मना करता रहा। अभी तक भी पुलिस को तमंचा बरामद नहीं हुआ है।  

बिगड़ने से बचा माहौल
देर रात तक चले गतिरोध के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर स्थिति को संभाल लिया। इसके थोड़ी देर बाद ही लड़की पक्ष के रिश्तेदारों के गांव में पहुंच जाने से वहां तनाव बन गया था लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed