फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dealer has beating elderly on sought krosin quota

डीलर ने कोटे का केरोसीन नहीं बुजुर्ग को दे दी 'मौत'

Wed, 16 Oct 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला, कपकोट
अमर उजाला, कपकोट Updated Wed, 16 Oct 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
dealer has beating elderly on sought krosin quota

उत्तराखंड में कपकोट के खड़लेख गांव में सस्ता गल्ला विक्रेता से केरोसिन के कोटे को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने कथित रूप से 65 साल के वृद्ध कार्डधारक की पिटाई कर दी। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाते रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने दुकानदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पढें, दुनिया देखेगी अनुकृति की 'खूबसूरती'
विज्ञापन


घर का सामान लेने के लिए बाजार गए
कपकोट थाना क्षेत्र के भनार गांव निवासी जसपाल सिंह ने मंगलवार को थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि छह अक्तूबर को उनके बड़े भाई जोहार सिंह घर का सामान लेने के लिए खड़लेख बाजार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सस्ता गल्ला विक्रेता श्याम सिंह को उन्होंने कोटे का केरोसिन देने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर श्याम सिंह ने जोहार सिंह की पिटाई करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया।


तस्वीरों में देखें...हर की पैड़ी से क्यों 'रूठ' गई गंगा मैय्या?

बीच बचाव का प्रयास किया

जसपाल सिंह के अनुसार वह स्वयं भी मौके पर मौजूद था। उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से बीच बचाव का प्रयास किया तो श्याम सिंह उनके साथ भी गाली गलौच की। सायंकाल सभी लोग जोहार सिंह को लेकर गांव के लिए निकले तो वह चल नहीं पाए। उनकी हालत बिगड़ने लगी।

पढें, दंबगई, कार रोकी और उठा ली लड़की

बाद में वह बेहोश हो गए। उन्हें कंधों पर रखकर घर ले जाया गया। उनका घरेलू उपचार किया गया। हालत नहीं सुधरने सोमवार को हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सस्ता गल्ला विक्रेता श्याम सिंह के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 308 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed