{"_id":"c1b31a1506ded438ce9c7c7b40ff4978","slug":"dead-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा में मिली दुराचार के आरोपी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुफा में मिली दुराचार के आरोपी की लाश
अमर उजाला, थराली
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरानी थाना क्षेत्र में कुराड़-पार्था के जंगल में मिले शव की शिनाख्त रतगांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। मृतक दुराचार के दो मामलों में बीते वर्ष नवंबर माह से फरार था।
विज्ञापन
उसके विरुद्ध थराली थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। राजस्व पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली सूचना
शुक्रवार शाम को कुराड़-पार्था के जंगल में एक गुफा में शव होने की सूचना पर राजस्व और रेगुलर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां उन्हें एक सड़ा शव बरामद हुआ, जिसका एक हाथ और एक पैर जंगली जानवरों द्वारा नोंचा गया था।
विज्ञापन
टीम के साथ गए देवाल के बमोटिया गांव के युवक ने जूते, कपड़े और निकट गिरे नकली दांत के आधार पर शव की शिनाख्त रतगांव निवासी सुनील कुमार के रूप में की।
परिजनों ने की पहचान
स्थिति स्पष्ट न होने पर राजस्व पुलिस ने सुनील कुमार के परिजनों को शनिवार सुबह तहसील बुलाया। जहां उसके पिता पुष्कर राम और भाई मनोज कुमार ने भी शव की शिनाख्त सुनील कुमार के रूप में की।
नायब तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। कारण शव का गुफा में मिलना और ऊपर एक बड़ा पत्थर होना है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है।
20 दिनों से था लापता
थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार के मोबाइल की 20 दिनों से लोकेशन नहीं मिल रही थी। शव का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
दुराचार का था आरोपी
सुनील कुमार बीते वर्ष अक्तूबर माह और नवंबर माह में दो युवतियों के साथ दुराचार के मामले में आरोपी था। पीड़ित पक्ष की ओर से उसे थराली थाना में नामजद किया गया था। पुलिस ने उसके विरुद्ध 376, 378 सहित पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
बीते वर्ष दिसंबर में गोपेश्वर पुलिस लाइन और थराली थाना की 18 सदस्य टीम ने देवाल, थराली और ग्वालदम के ऊपरी क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की थी। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया था।