फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body found in building

अधिकारी की कोठी में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

Fri, 30 May 2014 04:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 May 2014 04:55 AM IST
विज्ञापन
dead body found in building

कैंट क्षेत्र में एक कोठी में कोठी के केयरटेकर की लाश फंदे से लटकी मिली है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


पौडी गढ़वाल के पलड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय जयवीर सिंह उर्फ विकास कठैत दून के गंगोली पंडितवाडी में एक अधिकारी की कोठी में केयर टेकर था।

कोठी में रहता था अकेला
अधिकारी का परिवार दून में नहीं रहता। जयवीर यहां अकेला रह रहा था। कोठी से कुछ दूरी पर जयवीर के चाचा-चाची रहते हैं। जयवीर की चाची हर रोज जयवीर के लिए खाना लेकर कोठी पर आती थी।

बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे वह कोठी पर पहुंचीं। मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। जयवीर की चाची भीतर गई और आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

सभी कमरों में देखने के बाद वह बाथरूम के पास पहुंची तो वहां जयवीर का शव पंखे पर लटका मिला। महिला का शोर सुन आसपास के लोग जुट गए।

पुलिस को नहीं मिली सुसाइड नोट
सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिससे मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। चाचा-चाची उसके आत्महत्या की भी कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


पूछताछ में कोठी के मालिक अधिकारी का नाम पता नहीं चल सका। लोगों ने उनका नाम कांबोज बताया। इंस्पेक्टर वीके जेठा ने कहा कि जांच में जयवीर की मौत की वजह पता चल सकेगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed