फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughter Murder her father with lover in love affair

प्रेमी से शादी न कराने पर इस हद तक गिर गई बेटी, कि पिता जो हाल किया पढ़कर रूह कांप जाए

Sun, 11 Mar 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 11 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Daughter Murder her father with lover in love affair
murder - फोटो : DEMO PHOTO

नौकर से प्यार हुआ तो पिता ने शादी से मना कर दिया। लेकिन प्रेमी को पाने के लिए बेटी किस हद तक गिर गई आगे पढ़िए...

विज्ञापन


पुलिस ने प्रमोद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बेटी ने ही अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची थी।  पुलिस ने बेटी और उसके  प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के शिव शक्ति स्टोन क्रशर के पास 28 फरवरी की सुबह किसान प्रमोद कुमार का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई पवन कुमार ने भाई के नौकर राम किशोर पर संदेह जताते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपेार्ट में सिर की हड्डियां टूटने से प्रमोद की मौत होना सामने आया था। पुलिस ने नामजद नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया। पूछताछ में पता चला कि नौकर रामकिशोर का मृतक की मझली बेटी वंदना उर्फ लाडो से प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब तस्करी में जेल जा चुकी है वंदना

Daughter Murder her father with lover in love affair
murder

थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि नौकर को उसकी नेपाली मूल की पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रामकिशोर प्रमोद की मझली बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रमोद ने बेटी से उसकी शादी करने से इनकार कर दिया था। तब प्रेमी जोड़े ने प्रमोद की हत्या की योजना बनाई थी।

घटना के दिन खेत में बनी झोपड़ी में शराब पीकर सो रहे प्रमोद पर पहले नौकर ने तमंचे से फायर किया था, लेकिन वह बच गया। तब रामकिशोर ने फावड़े के डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा, फावड़े का हत्था, दो मोबाइल फोन और आरोपी कीखून से सनी जींस बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि किसान के सात बच्चे हैं, जिनमें से वंदना दूसरे नंबर की है।

शराब तस्करी में जेल जा चुकी है वंदना
पिता की हत्या की सूत्रधार बेटी शराब तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुकी है। कनखल पुलिस ने उसे शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वंदना पूर्व में भी गैर समुदाय के युवक से प्रेम करने लगी थी, जिसका पिता ने विरोध किया था, इसलिए वंदना ने प्रेमी नौकर को दो टूक कह दिया था कि पिता के जिंदा रहते वह शादी नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed