फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dalit girl brutally molested by woman

ब्यूटी पार्लर की मालकिन ने दलित युवती के साथ किया बर्बर सुलूक, हाथ जलाए और फिर...

Sat, 14 Apr 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 14 Apr 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
dalit girl brutally molested by woman
Fire

ब्यूटी पार्लर की मालकिन ने अपने बेटे और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर दलित युवती से ऐसी बर्बरता की जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन


रुड़की स्थित ब्यूटी पार्लर की मालकिन, उसके बेटे समेत तीन लोगों पर वहां काम करने वाली दलित युवती ने अपमानजनक व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

एक महीने पहले पार्लर से 90 हजार रुपए चोरी हो गए थे

dalit girl brutally molested by woman
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रुड़की के सुनहरा गांव की एक दलित युवती लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। एक महीने पहले पार्लर से 90 हजार रुपए चोरी हो गए थे।

ब्यूटी पार्लर की मालकिन ने उस युवती पर चोरी का आरोप लगाया। पार्लर की मालकिन लक्ष्मी, उसके बेटे मोहित और कुलवीर चौधरी पर युवती ने चोरी कुबूल करवाने के लिए हाथ जलाने, बाल काटने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है।

सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और जाति सूचक शब्द कहने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed