फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cyber crime in haridwar

बैंककर्मी बन किया फोन और एकाउन्ट साफ

Sat, 22 Feb 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 22 Feb 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
cyber crime in haridwar

अपराधी ने चौबीस घंटे में दूसरी घटना को अंजाम देते हुए एक फैक्ट्रीकर्मी को नौ हजार की चपत लगा दी। शुक्रवार को हूबहू इसी तरह एक शिक्षक के एकाउंट से 38 हजार साफ कर दिए गए थे।

विज्ञापन


पढ़ें, 'सतपाल महाराज साथ देते हैं, आशीर्वाद नहीं देते'
विज्ञापन


गांव रावली महदूद निवासी फैक्ट्रीकर्मी विनय पुत्र रामचन्द्रन ने मोबाइल फोन पर शनिवार सुबह आई फोन कॉल पर विश्वास कर नौ हजार गंवा दिए।

बैंककर्मी बनकर मांग लिया पिन कोड
कॉल कर रहे शख्स ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए एटीएम का पिन कोड बताने को कहा। न बताने पर खाता सीज करने की धमकी दी।

पढ़ें, बार-बार बदल रही पुलिस की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर के झांसे में आए फैक्ट्रीकर्मी ने पिन कोड बता दिया। कुछ देर बार एकाउंट से नौ हजार निकलने का मैसेज आने पर होश उड़ गए। तब उसे पूरा माजरा समझते देर न लगी। पीड़ित ने रानीपुर कोतवाली में मामले की शिकायत की है।

दूसरे व्यक्ति को भी किया था फोन
क्षेत्रीय निवासी आशीष कुमार के मोबाइल फोन पर भी एक कॉल आई थी। कॉल कर रहे शख्स ने एटीएम का पिन कोड बताने की बात कही थी, पर आशीष ने समझदारी दिखाते हुए बताने से मना कर दिया।

पढ़ें, राहुल पर खतरा बढ़ा, दून रैली में अतिरिक्त सुरक्षा

साइबर क्राइम एक्सपर्ट केवल सरकारी गैर सरकारी कर्मचारी बनकर ही ठगी नहीं कर रहे बल्कि रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के नाम से भी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। शिकार होने से बचे आशीष कुमार को कॉल कर रहे शख्स ने खुद को आरबीआई का कर्मचारी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed