फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crores of fraud in the name of job

आयकर अफसर बताकर नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों ठगे

Mon, 09 Jan 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 09 Jan 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
crores of fraud in the name of job
- फोटो : demo pic

खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक ठग दर्जनों लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपए समेटकर फरार हो गया। पीड़ितों ने एएसपी को तहरीर सौंपकर रुपए वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को श्री राम कॉलोनी और उसके आसपास रहने वाले दर्जनों लोग एएसपी कमलेश उपाध्याय से मिले। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में एक व्यक्ति किराए पर रहता था। वह खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताता था। उसके पास एक अन्य आदमी आता था, जो अपने को विभाग में कर्मचारी बताता था। खुद को अधिकारी बताने वाले ने कई लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


विभाग में नौकरी लगाने की एवज में प्रति व्यक्ति ढाई से तीन लाख रुपए लिए। नौकरी न लगने पर जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी छह जनवरी की सुबह अपना सामान समेटकर चलता बना। उन्होंने बताया कि आरोपी के कमरे से एक आधार कार्ड, फोटो और कुछ सामान मिला है। आधार कार्ड में प्रीतम राय निवासी शिव मंदिर के पास आंवला जिला बरेली (यूपी) लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी उपाध्याय ने कहा कि नौकरी लगाने के नाम पर किसी को भी रुपए न देकर ऐसे लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान निर्मल सिंह, शिव ओम कुमार, विनीत, जगत सिंह, सुनील कुमार, रोहित कुमार, राजीव, दिनेश कुमार, सलीम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed