{"_id":"f7cd809a3f940be594ce5b194fc87db6","slug":"crooks-ran-away-to-see-the-lady-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंपति को बंधक बना चुके थे बदमाश तभी पहुंच गई 'मर्दानी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को बंधक बना चुके थे बदमाश तभी पहुंच गई 'मर्दानी'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यागी रोड पर कोठी खरीदने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति को घायल कर बंधक बना लिया। बदमाश लूट की वारदात में कामयाब हो जाते, लेकिन ऐन वक्त पर पड़ोसी महिला ने आकर उनका खेल बिगाड़ दिया। शोर मचा तो बदमाश भाग लिए। दो बदमाश पैदल और तीसरा कार से भाग गया। पुलिस लूटपाट के प्रयास की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
शहर के त्यागी रोड निवासी रेस्ट कैंप निवासी बुजुर्ग अनिल गोयल और उनकी पत्नी मधु गोयल सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब घर में थे। इसी बीच तीन युवक खुद को दिल्ली निवासी बताते हुए कोठी खरीदने की बात कही।
विज्ञापन
कोठी देखने के बाद चाय भी पी। इसी बीच टायलेट जाने के बहाने अंदर गए बदमाशों ने अनिल गोयल को आतंकित कर स्टोर में बंधक बना लिया। दो बदमाशों ने बाहर आकर मधु गोयल के चेहरे पर थप्पड़ बरसा दिए, जिससे वह गिर गईं। बदमाश लूटपाट कर पाते इससे पहले पड़ोसी किरण शर्मा आ गई।
विज्ञापन
महिला के सवाल से घबराया बदमाश, भागा
महिला ने सवाल किया तो बदमाश घबरा गया और बाहर की तरफ भागा। इसी बीच मधु जोर से चिल्लाई कि उन्हें (पति) बचाओ, बदमाश उन्हें मार देंगे। शोर-शराबा हुआ तो बदमाश भाग गए। जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ आ गए। बेटियों की शादी होने के बाद बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं। वह मकान बेचकर बेटियों के पास जाना चाहते हैं।
दहशत में दंपति
बदमाशों की पिटाई से बुजुर्ग दंपति दहशत में हैं। अनिल गोयल का कहना था कि आरोपियों के पास हथियार थे। वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि युवकों को पहली बार देखा था। पड़ोसी महिला नहीं आती तो जान जा सकती थी।
पुलिस का है कहना
आरोपी आवास में करीब 50 मिनट के लगभग रहे। ऐसे में लूटपाट करने का इरादा जाहिर नहीं होता। यदि उनका मकसद लूटपाट होता तो वह कम से कम इतना समय न लगाते। फिर भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
-अजय सिंह, एसपी सिटी।