फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crooks kidnapped a girl

लड़के को बांध, लड़की को उठा ले गए बदमाश

Mon, 14 Oct 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल) Updated Mon, 14 Oct 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
Crooks kidnapped a girl
नैनीताल स्थित कार्बेट फॉल घूमने आई एक युवती को रविवार देर शाम बदमाश उठा ले गए। वह अपने दोस्त के साथ घूमने आई थी।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी
बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर वहीं छोड़ दिया और लड़की को साथ ले गए। इसके बाद किसी तरह वन विभाग के कर्मचारियों के जरिए युवक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस युवक के साथ देर रात तक युवती की तलाश में जंगल छानती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। फरीदाबाद निवासी राहुल एक युवती के साथ कार्बेट फॉल घूमने आया था।

युवक को बंधक बनाया
दोनों फॉल के पास बैठे थे तभी पांच-छह युवक आए। उन्होंने युवक को बंधक बनाया और युवती को उठाकर ले गए। युवती और उसका मोबाइल और दोनों के एटीएम कार्ड भी बदमाश छीन ले गए।


नौकरी करती है युवती
राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बाजपुर में एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है, जबकि युवती भी रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करती है। वह रविवार को बाजपुर में अपनी बहन के घर आई हुई थी। वहीं से दोनों बाइक पर कार्बेट फॉल घूमने निकले थे।
विज्ञापन


युवती की तलाश में पुलिस की एक टीम बाजपुर स्थित उसकी बहन के घर के लिए भी देर रात रवाना कर दी गई थी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed