फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime in new year first day.

उत्तराखंडः नए साल के जश्न के बीच लाखों की लूट

Thu, 01 Jan 2015 02:14 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Jan 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
crime in new year first day.

जहां एक तरफ नए साल के जश्न में पूरी दुनिया में जश्न का माहौला था, वहीं हरिद्वार के फेरुपुर में चोरों ने सात दुकानों से लाखों का सामान लूट लिया।

विज्ञापन


गुरुवार को तड़के लगभग चार बजे चोरों ने इन दुकानों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच में लग गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ खास सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


जिस जगह यह चोरी हुई वहां से पुलिस चौकी केवल 50 मीटर दूर है, लेकिन पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इन चोरियों से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, हरिद्वार के दयाल एनक्लेव के दो घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए कनखल पुलिस ने चोरों का गैंग दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चोरियों का खुलासा, सामान बरामद

crime in new year first day.

कनखल पुलिस की गिरफ्त में आए चार चोरों के कब्जे से एलसीडी, दो घरेलू गैस सिलेंडर आदि बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी चोरी और शराब तस्करी में जेल जा चुके हैं।

जमालपुर कलां गांव रोड पर दयाल एनक्लेव में डाकघर कर्मचारी महावीर प्रसाद बंसल और सुभाष कुमार के घर से दो दिन पूर्व चोर माल ले उडे़ थे। चोरों ने घर तक की टोटियां तक नहीं छोड़ी थी। चोरी से कनखल पुलिस की नींद उड़ी हुई थी।

थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि मंगलवार देर रात गश्त के दौरान चार चोरों को दबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुमित पुत्र कहर सिंह, शौकिन पुत्र नसीर निवासीगण गांव जमालपुर कलां, दीपक चौहान पुत्र मांगीलाल निवासी वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर और बाबू उर्फ जितेंद्र यादव पुत्र राजू यादव निवासी पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर बताए।

बताया कि चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी और शराब तस्करी के आरोप में दबोचे जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed