फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader hire criminal for murder.

कांग्रेसी नेता ने रची हत्या की साजिश! पढ़ें पूरा मामला

Sun, 15 Mar 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/भतरौंजखान
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/भतरौंजखान Updated Sun, 15 Mar 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
congress leader hire criminal for murder.

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के सल्ट में पनुवाद्योखन के जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी ने कांग्रेस के एक बड़े क्षेत्रीय नेता पर सुपारी देकर उनकी हत्या करवाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


शनिवार को हुए मजिस्ट्रेटी बयान में हंसा नेगी ने यह आरोप लगाया है। इसके बाद इस घटना में नया मोड़ आ गया है। उधर, राजस्व पुलिस ने नेगी पर चाकू से हमला करने वाले गांव के ही आरोपी को मछोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


हंसा नेगी पर जानलेवा हमला होने से अल्मोड़ा से देहरादून तक सियासी हलचल तेज हो गई है। हंसा नेगी हल्द्वानी सेंट्रल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन पर शुक्रवार को भतरौंजखान के जाख गांव में चाकू से जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसा नेगी की पत्नी रेखा नेगी ने हमले के पीछे कांग्रेस के एक बड़े क्षेत्रीय नेता का हाथ होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में भर्ती उनके पति का नैनीताल के डीएम से मजिस्ट्रेटी बयान लेने मांग की थी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट ने शनिवार को अस्पताल में हंसा नेगी के कलमबंद बयान लिए।

इस दौरान किसी को भी कमरे में नहीं आने दिया गया। हंसा नेगी की पत्नी रेखा ने बताया कि मजिस्ट्रेटी बयान में उनके पति ने कांग्रेस के एक क्षेत्रीय नेता पर सुपारी देकर उनकी हत्या कराने का आरोप लगाया है। इधर, सेंट्रल अस्पताल के डा. अमित जैन के मुताबिक हंसा की छोटी और बड़ी आंतें कट गई थीं, जिनका आपरेशन किया गया है।

आरोपी को किया जाएगा अदालत में पेश

congress leader hire criminal for murder.

पनुवाद्योखन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हंसा सिंह नेगी शुक्रवार शाम जाख गांव में अपने घर आ रहे थे। इस बीच जाख गांव के ही कृपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने रोककर उन पर चाकू से कई वार कर दिए।

नेगी को गंभीर हालत में पहले रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। शनिवार को हंसा नेगी की पत्नी रेखा नेगी ने आरोपी कृपाल सिंह के खिलाफ जाख क्षेत्र के पटवारी के यहां धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

मामला दर्ज होने के बाद सल्ट के नायब तहसीलदार दौलत राम टम्टा, जाख के पटवारी उमेश चन्द्र शर्मा, पनुवाद्योखन के पटवारी हंसा दत्त सत्यवली आरोपी की तलाश में जाख गांव गए। उन्हें आरोपी मछोड़ में घूमता मिल गया। राजस्व टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्व पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपी को रविवार को सीजेएम के सामने पेश किया जाएगा। इधर इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चलता रहा।

बताया जाता है कि दोनों में खास रंजिश नहीं थी लेकिन कुछ साल पहले जब हंसा नेगी गांव के सरपंच थे तब किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जबकि कुछ लोग इस घटना का कारण दोनों के बीच जमीन की खरीद फरोख्त का विवाद भी मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed