{"_id":"3793d9d195f5930b1ffbc86f426ee396","slug":"communal-violence-in-facebook-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर बवाल में 10वां उपद्रवी भी सलाखों के पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर बवाल में 10वां उपद्रवी भी सलाखों के पीछे
अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर धर्मस्थल की आपत्तिजनक फोटो टैग करने की आड़ में नगर में बवाल करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन
शनिवार को पुलिस ने एक और उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल आरके फर्सवाण ने बताया कि छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी निवासी मुजाहिद को सीटीआर तिराहे से पकड़ा गया है। इसके साथ ही अब गिरफ्तार उपद्रवियों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन
एक लाइंसेसी रिवॉल्वर जब्त
कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एक मार्च की घटना के दौरान हुए बलवे में शामिल था। पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति का लाइसेंसी रिवाल्वर भी जब्त किया है।
पढ़ें, नौ सालों से ये महिला कर रही पुरुषों का काम
विज्ञापन
आंशका है कि रिवाल्वर से घटना के दिन फायरिंग की गई थी। रिवाल्वर को बैलेस्टिक एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा गया है।
...तो होगा दंगे का केस
कोतवाल ने बताया कि जांच में यदि इस बात की पुष्टि होती है तो रिवाल्वर स्वामी पर दंगे का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पढ़ें, 70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा
फेसबुक पर फोटो टैग करने वाले आरोपी राजीव शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले दानिश का कंप्यूटर भी पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। दानिश इस मामले में पहले ही पकड़ा जा चुका है।