फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child dead body found in bag

बैग में लाश : दम घोंटकर मारी गई मासूम

Thu, 16 Jan 2014 09:23 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 16 Jan 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
child dead body found in bag

हरिद्वार के कनखल में राजघाट पर बैग में मृत मिली आठ वर्षीय मासूम की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चला है।

विज्ञापन


नहीं हो पाई शिनाख्त
मासूम की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के मकसद से बैग में डालकर गंगा में फेंका गया था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पढ़ें, सरकार झुकी पर नर्सें मांगों पर अड़ीं
विज्ञापन


एसओ महेश जोशी ने बताया कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। संभवत मुंह पर हाथ रखकर या किसी वस्तु को मुंह पर रखकर दम घोटा गया होगा।

दूसरे प्रदेशों को भेज दी खबर
जिपनेट (जोनल इंटीग्रेटिड पुलिस नेटवर्क) के माध्यम से बाहरी प्रदेशों की पुलिस को शव मिलने की सूचना दे दी है। हरिद्वार से सटे जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। लेकिन, अभी तक बच्ची के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, धर्मनगरी में रेप : सीबीआई कराएगी पॉलीग्राफी टेस्ट

मृतका की पहचान होने पर ही मौत की वजह का पता लग पाएगा। एसओ महेश जोशी ने बताया कि बीट कांस्टेबल की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

क्या था मामला
मंगलवार सुबह करीब दस बजे राजघाट पर गंगा से एक काले रंग का बैग उतराता मिला था। गंगा में पैसे ढूंढने वाले बच्चों ने बैग को बाहर निकाला था।

बैग की चेन पर लगी टेप खोलने पर अंदर कंबल में आठ वर्षीय बालिका शव लिपटा था। सफेद इनर व नीले रंग की पेंट पहने हुई मासूम की पहचान नहीं हो पाई है।

गुत्थी सुलझना आसान नहीं
मासूम की हत्या क्यों और किसने की इसका खुलासा तभी संभव है जब उसकी पहचान हो पाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में साफ हो गया है कि मासूम का कनखल से ताल्लुक नहीं हैं। यदि उसे बाहर से लाकर यहां डाला गया है तब उसकी पहचान कराने में पुलिस को पसीना बहाना होगा।

पढ़ें, मौसम की बेरुखी से मुंह फेर रहे पर्यटक

राजघाट से सतीघाट सटा हुआ है और वहां दूर-दूर से लोग अस्थियां प्रवाह करने पहुंचते हैं। तड़के से घाट पर आवाजाही शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed