फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chain snatching in dehradun

अनोखा चोरः वारदात के बाद मुस्कुराकर किया सलाम

Fri, 18 Jul 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Jul 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
chain snatching in dehradun

राजधानी देहरादून में गुरुवार को दो बुजुर्ग महिलाओं का अनोखे चोर से सामना हुआ।

विज्ञापन


हुआ यूं कि दो बुजुर्ग महिलाएं सड़क पर बातें करतीं चली आ रही थीं। अचानक पीछे से दो युवक बाइक पर आए और उन्हें रोक लिया।

एक युवक बाइक से उतरा और एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। उसने चेन इतनी तेजी से खींची कि बुजुर्ग महिला कांप गईं।

चेन हाथ आते ही बदमाश महिला को देखकर मुस्कुराया, सिर से अपनी टोपी उतारी और झुककर सलाम किया।

इत्मीनान से चेन लूटकर फरार हुए बदमाश

chain snatching in dehradun

नवादा निवासी यशवंत बागले जल निगम से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी राधिका बागले (60) अपनी बहन संतोष बागले के साथ दोपहर बाद ग्राम प्रधान के घर आर्मी में तैनात बेटे की मौत पर सांत्वना देने गई थीं।

शाम करीब पांच बजे दोनों बहनें पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक दो बदमाश आए और बड़े इत्मीनान से चेन लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों के अंदाज को देखकर दोनों बुजुर्ग महिलाएं सकते में आ गईं। कुछ देर बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए।

लोगों ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी, लेकिन तब तक बदमाश गायब हो चुके थे। नेहरू कालोनी एसओ प्रवीण कोशियारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पहली बार चेन लूट

chain snatching in dehradun

नवादा गांव के लोग चेन लूट की वारदात से दहशत में हैं। बुजुर्ग सुभाष ने बताया कि उनके गांव में पहली बार ऐसी घटना हुई है।

घटना से महिलाएं सकते में नजर आईं। महिलाओं का कहना है कि बदमाश इस तरह खुलेआम घूमेंगे तो उनका घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।

परवल लूट में भी हाथ खाली
परवल में दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना में अब तक की पुलिस जांच बेनतीजा रही है।

काफी प्रयास के बाद भी पुलिस बदमाशों को चिह्नित नहीं कर पाई है। ऐसे में इस घटना के जल्द खुलासे के आसार कम ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed