फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chain snaching in selaqui

बदमाशों ने दुकान में घुसकर वृद्घ महिला से छीनी चेन

Tue, 20 Jun 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Jun 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
chain snaching in selaqui
manu devi - फोटो : amar ujala

देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में दुकान चला रही एक वृद्घ महिला से बदमाशों ने चेन छीन ली। मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे 72 वर्षीय वृद्घ महिला के गले से झपट्टा मार चेन लेकर दो बाइक सवार युवक फरार हो गए। 

विज्ञापन


हरिपुर सेलाकुई में सुबह 7:30 बजे मनुदेवी अपने बेटे गणेश के प्रायोजन स्टोर पर बैठी हुई थी। वहीं पर दो बाइक सवार आकर रुके और वृद्ध महिला से सिगरेट और नमकीन मांगी। जैसे ही महिला 20 रुपए काटने के लिए पीछे मुड़ी युवक दुकान में घुस गया। और महिला के गले पर झपट्टा मार कर चेन छीन ली। उसने कान.पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की लेकिन महिला ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


दोनों बदमाश भाग खड़े हुए। वृद्घ महिला ने बताया कि दोनों युवक 25 से 30 साल के बीच के हैं और दोनों ही युवक चैक रंग की शर्ट पहनी हुई है। दोनों काली बाइक में थे और मेन रोड की तरफ भाग गए। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना अध्यक्ष थानाध्यक्ष पंकज देवरानी का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed