फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   celebrate holi peacefully: SSP

होली के नाम पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

Wed, 23 Mar 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, मसूरी Updated Wed, 23 Mar 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
celebrate holi peacefully: SSP
- फोटो : Demo Pic

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि होली के नाम पर हुड़दंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्हाेंने थाना प्रभारियों से मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाए।

विज्ञापन


एसससपी ने मंगलवार को अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर होली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नकबजनी, चोरी एवं वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ चोरों और लुटेरों का डोजियर तैयार कर सत्यापन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग और स्टंट ड्राइविंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक कर सीसीटीवी कैमरे के साथ सशस्त्र गार्ड तैनात करने के संबंध में बात करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में भी पुलिस अलर्ट

उधर, मसूरी में होली पर अमन-शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। होली पर लंबे अवकाश के चलते नगर में पर्यटकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कई स्थानों पर वन वे व्यवस्था लागू होगी।



शहर कोतवाल कमलेश नंबूरी ने अमन चैन रखने की अपील की है। पिक्चर पैलेस, लाइब्रेरी चौक पर यातायात सुचारु रखने के लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। मालरोड पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जावेद खान, रूप सिंह कठैत, रामप्रसाद कवि, राकेश अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed