सीसीटीवी में कैद हुई महिलाओं की 'हरकत', देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक ज्वेलर्स के यहां दो महिलाओं समेत चार लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इन लोगों ने खरीदारी तो नहीं की लेकिन कई लाख के सोने के दो सेट पार कर दिए।
सर्राफ को इसकी भनक बाद में लगी, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उनकी करतूत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों को खोज रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धामावाला में मोहित गर्ग की श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार शाम करीब साढे़ पांच बजे दो महिलाओं समेत चार लोग दुकान में जेवर खरीदने के बहाने आए। उन्होंने सोने के सेट दिखाने की पेशकश की।
सीसीटीवी के वीडियो में हुई कैद
सर्राफ ने उनके लिए कई सेट रख दिए। सर्राफ को बातों में लगाकर दोनों महिलाओं ने एक-एक सेट छिपा लिया। बाद में सेट पसंद न आने की बात कह निकल लिए। उनके जाने के बाद मोहित को दो सेट गायब होने का पता लगा।
सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो ठगों की कारगुजारी नजर आ गई। सर्राफा मंडल महासचिव सुनील मैसोन ने पुलिस को बुलाने के साथ ठगों के फोटो व्हाट्स एप्प से पुलिस, मीडिया और सर्राफ तक पहुंचा दिए।
चोरी गए सेट की कीमत कई लाख बताई गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अगली स्लाइड में देखिए वो वीडियो जिसमें महिला कैद हुई।