फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case filed against max hospital

मैक्स अस्पताल पर दर्ज हुआ 'हत्या' का मुकदमा

Wed, 04 Dec 2013 03:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Dec 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
case filed against max hospital

देहरादून में मैक्स अस्पताल प्रबंधन और सेफ्टी ट्रीटमेंट प्लांट के इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सेप्टिक टैंक में गिरने से मजदूरों की मौत के मामले में राजपुर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


लापरवाही का आरोप
परिजनों ने मैक्स प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मैक्स अस्पताल के सेफ्टी टैंक की सफाई करते वक्त दो मजदूरों राकेश (25) पुत्र राजपाल सिंह निवासी संसाबाद बुलंदशहर यूपी, अक्षय कुमार (26) निवासी गांव शबरीपुर छुटमलपुर सहारनपुर के अलावा उन्हें बचाने की कोशिश में ट्रिपल एक्स कंपनी के सुपरवाइजर मनमोहन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश और अक्षय पटेलनगर में रहते थे। अक्षय के दो छोटे बच्चे हैं और पत्नी गर्भवती है जबकि राकेश की शादी को अभी करीब डेढ़ साल ही हुआ था।

राकेश के भाई अनिल कुमार और अक्षय के भाई मामराज ने बताया कि उन्हें मौत की सूचना भी घटना के तीन घंटे बाद दी गई।

पढ़ें, आपदा पीड़ितों की जगह किया एविएशन कंपनियों का 'भला'

उन्होंने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही से राकेश और अक्षय के परिवार की परविश करने का सहारा छिन गया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed