{"_id":"5022ff7b437e4ea5c857cd238da452af","slug":"case-filed-against-asi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की संदिग्ध मौतः दारोगा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की संदिग्ध मौतः दारोगा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jan 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में दारोगा की पिटाई से अधमरे हुए छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने परेशान होकर जहर खाया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन
लड़की के घर वालों पर रायपुर थाने में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज होने के बाद ही लोग वहां से हटने को तैयार हुए।
बेरहमी से पिटाई हुई
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गांव भोजपुर, लक्सर निवासी पलंबर बाबूलाल का परिवार कई साल से विजयनगर, अधोईवाला में रहते हैं। बारहवीं में पढ़ने वाले उनके लड़के अंकित (19) का डालनवाला कोतवाली क्षेत्र निवासी 11वीं की एक छात्रा से दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
लड़की के पिता एसआई (विशेष श्रेणी) एक विधायक के गनर हैं। लड़की वालों को दोनों का मिलना-जुलना मंजूर नहीं था। आरोप है कि 21 जनवरी को अंकित प्रैक्टिकल की फाइल लेने जा रहा था। रास्ते से दारोगा और उनके परिवार वालों ने अंकित को उठाया और घर ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद करनपुर चौकी में जबरन मारपीट कर समझौता कराया। तभी से अंकित गुमशुम और परेशान चल रहा था। 25 जनवरी की देर शाम परिजनों ने घर में देखा तो अंकित की तबियत बिगड़ रही थी।
परिजन अंकित को निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों का आरोप था कि मारपीट की वजह से ही अंकित की मौत हुई है। तनाव की आशंका को देखते हुए 25 जनवरी की रात ही क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई थी।
पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी
26 जनवरी को छात्र के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। छात्र के गले पर जो कटे का निशान है, बताया गया कि वह पहले से ही ऐसे था। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।