{"_id":"5794c79a4f1c1b6106c4bf60","slug":"car-loot-in-jhabredha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटी कार
ब्यूरो / अमर उजाला, झबरेड़ा
Updated Sun, 24 Jul 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक कार लूट ली। चालक को इकबालपुर फाटक के समीप फेंक कर बदमाश कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने कार मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए बुक कराई थी। पुलिस ने लूटी गई कार और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के बागोंवाली से तीन युवकों ने शनिवार को एक स्वीफ्ट कार बुक कराई थी।
विज्ञापन
युवकों ने यह कार हरिद्वार जाने के लिए बुक कराई थी। शनिवार रात को चालक नसीम निवासी रणदेड़ी मुजफ्फरनगर तीनों युवकों को कार में लेकर हरिद्वार के लिए आ रहा था। रूट डावर्ट होने से झबरेड़ा मार्ग से जा रहे थे।
विज्ञापन
जब कार इकबालपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो बदमाशों ने तमंचे निकालकर चालक को डरा धमकाकर कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। चालक ने जैसे-तैसे थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।