फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman was kidnapped by history sheeter vinay tyagi.

ब्लॉक प्रमुख का पति था कारोबारी के अपहरण का मास्टरमाइंड

Mon, 22 Feb 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
businessman was kidnapped by history sheeter vinay tyagi.

मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता का अपहरण पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) ब्लाक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू ने कराया था। पुलिस ने विनय के रिश्तेदार अंबुज त्यागी समेत दो युवकों को गिरफ्तार करके यह खुलासा किया है। एक मोबाइल कंपनी में काम करने वाले दोनों युवकों पर गैंग को फर्जी आईडी पर चार सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। अपहरण में शामिल रही युवती समेत चार अपहरणकर्ता फरार हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते और आपरेशन टीम के प्रमुख एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मनोज गुप्ता के अपहरण की साजिश शातिर अपराधी रहे और पुरकाजी ब्लाक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू निवासी खाईखेडी पुरकाजी ने रची थी। विनय ने गुड़गांव की ममता मसीह की मदद से मनोज को जाल में फंसाया था।
विज्ञापन


18 फरवरी को मनोज को अगवा करने की साजिश रची गई। मेरठ से दून आते समय भी ममता गैंग के दो साथियों के साथ संपर्क में थी। अपहरणकर्ता देर रात वाहन से फार्म हाउस पहुंचे थे। ममता ने फार्म हाउस का दरवाजा खोलकर उन्हें अंदर दाखिल कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर दबोच कर की गई थी बांधने की कोशिश

businessman was kidnapped by history sheeter vinay tyagi.

अपहरणकर्ताओं ने बिस्तर पर ही मनोज गुप्ता को दबोच कर उसे बांधने का प्रयास किया था। विरोध के चलते हुई पिटाई में मनोज का होठ फटने से खून बह गया था। बदमाश मनोज को अगवा कर हरिद्वार के रास्ते मुरादाबाद की तरफ गए। ठिकाने पर पहुंचकर मनोज से रकम की डिमांड की गई थी।

एसएसपी ने दावा किया कि पुलिस अपहरणकर्ताओं के आसपास थी, लेकिन गुप्ता की सकुशल रिहाई तक कार्रवाई का रिस्क नहीं लिया। अमरोहा आदि में गुप्ता को आम के बाग में रखा गया था। गढ़ मुक्तेश्वर के आसपास जैसे ही गुप्ता को छोड़ा गया, कुछ मिनट बाद ही दून पुलिस उसके पास पहुंच गई थी।

विनय ने ही मुजफ्फरनगर के रामपुरी निवासी रिश्तेदार अंबुज त्यागी से फर्जी आईडी पर चार सिम लिए थे। गुप्ता की रिहाई के बाद सिम उपलब्ध कराने के मामले में अंबुज के अलावा उसके साथ काम करने वाले मुजफ्फरनगर के जट नंगला निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

जुर्म की दुनिया का बड़ा खिलाड़ी है विनय

businessman was kidnapped by history sheeter vinay tyagi.

वेस्ट यूपी की अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे विनय त्यागी उर्फ टिंकू के खिलाफ करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय तक उस पर एक लाख रुपये का ईनाम रहा है। साल 1985 में मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में हुए एक अपहरण में पहली बार विनय का नाम पुलिस रिकार्ड में आया था। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मेरठ, कंकरखेडा, मेडिकल, हरिद्वार के झबरेड़ा, मुजफ्फरनगर के नई मंडी और पुरकाजी में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के अभियोग उस पर पंजीकृत हैं। साल 2006 में पुलिस दबाव बढ़ने पर वह दिल्ली के आनंद विहार में हथियार रखने के आरोप में पकड़ा गया था।

गुप्ता को संभालने में लग गए कई घंटे
फार्म हाउस से मनोज गुप्ता को उठाकर ले जाने में बदमाशों को कई घंटे लग गए। पहले तो हाथ और मुंह पर कपड़ा बांधते हुए बदमाशों को विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन इंजेक्शन ने देरी से काम किया। डेढ़ बजे फार्म हाउस में घुसे बदमाश पांच बजकर पचास मिनट के करीब उसे लेकर निकल सके। बेहोश करने के बाद गुप्ता के चेहरे पर मंकी कै प पहनाकर ले जाया गया।

पुलिस टीम को पुरस्कार
एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई वाली आपरेशन टीम में शामिल सहायक पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ, सीओ सिटी मनोज क त्याल, सीओ विकासनगर स्वप्न कुमार सिंह, एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट, एसओ सहसपुर मुकेश त्यागी, एसओ बसंत विहार अबुल कलाम, नारकोटिक्स सेल के दारोगा रवि सैनी, नेहरू कालोनी चौकी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी, जोगीवाला चौकी प्रभारी यादवेंद्र बाजवा, झाझरा चौकी प्रभारी गिरिश नेगी, एसओजी के दारोगा कमल हसन और प्रेमनगर के उप निरीक्षक किशन देवरानी को एसएसपी और आईजी संजय गुंज्याल ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed