कारोबारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलत: ऋषिकेश के बडरेना निवासी रवींद्र खत्री (28) पत्नी और ढाई साल की बेटी संग रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरूग्राम में किराये पर रह रहा था।
कर्ज बना मौत की वजह
रवींद्र देहरादून के शटरिंग (भवन निर्माण में लगने वाली बल्ली, फट्टे आदि) का काम करता था। काम में लगातार घाटे के कारण रवींद्र पर कर्ज बढ़ता जा रहा था।
इससे कुछ समय से वह तनाव में था। शुक्रवार रात उसने ठीक से खाना नहीं खाया और सो गया।
देर रात दो बजे पत्नी उठी तो रवींद्र बिस्तर पर नहीं था। पत्नी उसे देखते हुए किचन की ओर गई तो वहां फंदे पर उसका शव झूलता मिला।
महिला का शोर सुन मकान मालिक और पड़ोसी भी वहां आ गए। सूचना पर तड़के ऋषिकेश से परिजन भी पहुंच गए।
पुलिस ने की लेन-देन की डायरी जब्त
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। एसओ रायपुर ने बताया कि रवींद्र के कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खत्री ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा है कि इस गलत काम के लिए उसके किसी परिजन को परेशान न किए जाए।
रायपुर पुलिस ने रवींद्र की एक डायरी कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि इस डायरी में लेन-देन का पूरा हिसाब लिखा है। पुलिस जांच कर रही है कि किस पर कितने रुपये बकाया हैं।