फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutality with child, police start inquiry.

मासूम पर दरिंदगी की खबर से पुलिस में हड़कंप

Sat, 14 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
brutality with child, police start inquiry.

छह साल के मासूम बदरुद्दीन के साथ अजमेर शरीफ में हुई दरिंदगी की खबर के बाद रुड़की पुलिस में हड़कंप मच गया। कलियर में मासूम और उसकी मां को तलाश कर पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि राजस्थान पुलिस के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस को आपबीती बताते हुए मासूम सिहर उठा।

अलीगढ़ से पिरान कलियर आकर रह रही नसीमा के छह वर्षीय बेटे बदरुद्दीन का अजमेर में अपहरण कर लिया गया था। नसीमा के अनुसार उसका बेटा बदहवाश हालत में मिला। इस दौरान उसे अमानवीय यातनाएं दी गई।
विज्ञापन


उसका हाथ टूटा हुआ था और आंखे भी लाल थी। आरोप है कि किसी गिरोह ने उसे यह यातनाएं दी। कई दिन बाद कूडे़दान में पड़े बच्चे को लेकर वह पिरान कलियर आ गई।

इस बारे में शुक्रवार को अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस और मीडियाकर्मियों ने झुग्गी झोपड़ी में नसीमा और उसके बेटे को तलाश कर उससे घटना की जानकारी ली। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। राजस्थान पुलिस से सहयोग लेकर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलियर में कई मासूम बन चुके हैं शिकार

brutality with child, police start inquiry.

पिरान कलियर में पिछले कई सालों से संदिग्ध लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले कई लोग मासूमों को शिकार बना चुके हैं। पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाने का दावा तो किया जाता है, लेकिन सिर्फ खानापूरी ही की जाती है।

गौरतलब है कि हाल ही में कलियर क्षेत्र में एक फक्कड़ बाबा ने एक मासूम बच्चे का गुप्तांग काट लिया था। इससे पहले भी एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया था। इसके अलावा कई अपराध हो चुके हैं।

ऐसे में भले ही कलियर में रह रहे मासूम बदरुद्दीन के उत्पीड़न का मामला अजमेर से जुड़ा है, लेकिन पुलिस इसे कलियर से भी जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा का कहना है कि शीघ्र ही नये सिरे से सत्यापन अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed