फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutal murder in kashipur.

निर्मम हत्या से एक बार फिर दहला उत्तराखंड

Sun, 09 Nov 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) Updated Sun, 09 Nov 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
brutal murder in kashipur.

पहले नानकमत्ता में डबल मर्डर, फिर देहरादून में पूरे परिवार का कत्ल और अब उधमसिंह नगर में चाकू से गोद कर फिटरमैन की हत्या ने उत्तराखंड को दहला दिया है।

विज्ञापन


काशीपुर में महुआखेड़ागंज स्थित फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री में काम करने वाले फिटरमैन की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।

शनिवार को फिटरमैन का खून से लथपथ शव फैक्ट्री से 100 मीटर दूर एक धान के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने भी घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। इधर, देरशाम पुलिस ने दावा किया है कि उसने हत्या में शामिल लोगों को चिह्नित कर लिया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। ग्राम बैरवां पोस्ट तुक्की जिला कैनूर बिहार निवासी संतोष यादव (26) पुत्र राम इकबाल यादव यहां महुआखेड़ागंज स्थित फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री में बीते पांच साल से टे-प्लांट में फिटरमैन था।

वह महुआखेड़ागंज में ही सूरजपाल के मकान में पत्नी रिंकू देवी के साथ किराए पर रह रहा था। तीन महीने पहले ही उसका साला मिथलेश भी उनके साथ रहने आ गया था। मिथलेश भी संतोष के साथ ही उसी प्लांट में हेल्पर था।

डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

brutal murder in kashipur.

शुक्रवार की रात नाइट ड्यूटी पर गए संतोष का खून से लथपथ शव शनिवार को फैक्ट्री के करीब एक धान के खेत में पड़ा मिला। शनिवार सुबह खेत के मालिक के बताने पर लोगों को संतोष की हत्या के बारे में पता चला। संतोष को चाकुओं से बेरहमी से गोदा गया था।

सूचना मिलने पर एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ प्रकाश चंद आदि ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों व मृतक के साथियों समेत फैक्ट्री के कर्मचारियों और सुरक्षा इंचार्ज आरएस शेखावत से घटना की जानकारी ली।

मृतक के साले मिथलेश ने बताया कि उसकी बहन रिंकू देवी का डेढ़ साल पहले संतोष से विवाह हुआ था। वह तीन महीने पहले ही यहां रहने आया था। उसके जीजा ने ही उसे फैक्ट्री में काम पर लगाया था।

मिथलेश ने बताया कि दो दिन पहले उसके जीजा हाथ में चोट लगने के चलते शुक्रवार को वह काम पर नहीं जाने की बात कह रहे थे। कुछ देर बाद मिथलेश शाम साढ़े सात बजे काम पर चला गया।

बताया जाता है कि करीब रात पौने आठ बजे संतोष भी फैक्ट्री के लिए घर से निकला लेकिन वह फैक्ट्री नहीं पहुंचा। पुलिस पूछताछ में मृतक संतोष के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि संतोष का किसी से भी कोई झगड़ा नहीं रहता था। वह खुशमिजाज किस्म का व्यक्ति था।

17 जगह गोदा गया था चाकू

brutal murder in kashipur.

काशीपुर। संतोष को बड़ी बेरहमी से मारा गया था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक संतोष के शरीर में चाकू से 17 जगह पर वार किया गया था। हाथ, कंधा, पीठ, पेट, सिर पर चाकुओं से वार किए गए थे।

माना जा रहा है कि अच्छी कद-काठी का होने के चलते संतोष की हत्या करने वाले दो-तीन लोग रहे होंगे। बताया जाता है कि संतोष जहां रहता है वहां से फैक्ट्री की दूरी 500 मीटर है। फैक्ट्री के गार्डों ने भी उसके चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी।

हत्या के बाद आस पड़ोस के लोग नदारद
कहीं संतोष की अवैध संबंधों या प्रेम प्रसंग में तो हत्या नहीं की गई। पुलिस इस मामले की भी गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक लूट के लिए हत्या नहीं की गई है और मृतक के साथियों के मुताबिक उसका किसी से झगड़ा भी नहीं था।

संतोष की शादी डेढ़ साल पहले हुई और उसका कोई बच्चा भी नहीं है। ऐसे में पुलिस अवैध संबंधों व प्रेम प्रसंग की लाइन को पकड़ कर जांच आगे बढ़ रही है।

हत्यारों की गिरफ्तारी को एसओजी समेत पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस कुछ पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।
- देवेंद्र पिंचा, एएसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed