भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया ऐसा सलूक, आपबीती सुनकर सन्न रह गया हर कोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के रिश्ते को तार-तार करते हुए भाई ने अपनी सगी बहन के साथ ऐसा सलूक किया, जिसने भी सुना दंग रह गया। पीड़िता ने जब आपबीती सुनाई तो उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे...
पंजाब के लुधियाना से छोटी बहन को यहां लाकर बड़े भाई ने गला दबा दिया और पहाड़ी से धक्का देकर हत्या करनी चाही। जानिए, पूरा मामला...
चंडी देवी मंदिर परिसर में सोमवार सुबह के वक्त बदहवास अवस्था में पहुंची किशोरी ने जब आपबीती बताई तब हर कोई सन्न रह गया। सूचना मिलने पर एसओ प्रदीप मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंच गए। थाने लाकर की गई पूछताछ में पंद्रह वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के गांव जिहूरी गुसाई पुरवा परसुपुर जिला गोंडा के रहने वाली है और आजकल परिवार लुधियाना में घुटी लेन साइकिल मार्केट में बसा हुआ है।
आप भी पढ़िए किशोरी की आपबीती
रविवार को वह अपने बड़े भाई सुधीर गोस्वामी के साथ हरिद्वार आई थी। भाई उसे घूमाने की बात कहकर यहां लाया था। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के बाद वे चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के दर्शन करने के बाद भाई उसे लेकर जंगल की तरफ चला गया।
उसने बताया कि भाई ने तब उसके प्रेम प्रसंग की जिक्र किया और उसका गला दबा दिया। बेहोश होने पर भाई ने उसे पहाड़ी से धक्का दे दिया। रातभर बेसुध पड़ी रहने पर सुबह उसे होश आया तब वह सीधे चंडी देवी मंदिर पहुंच गई।
थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि किशोरी एक युवक से बातचीत करती है, यही बात परिजन को अखर रही थी। उन्होंने बताया कि भाई के गला दबाने पर वह बेहोश हो गई थी और वह उसे मरा समझकर नीचे फेंककर फरार हो गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।